
*इंडी गठबंधन के लिए सिर्फ अपना वोट बैंक जरूरी;जहां-जहां ये सत्ता में आए वहां आदिवासी समाज और संस्कृति खतरे में – पीएम मोदी*
*नक्सलवाद,घुसपैठ और तुष्टीकरण के कारण झारखंड में घुसपैठ एक बड़ा संकट;संथाल परगना में तेजी से घट रही है आदिवासियों की संख्या – पीएम मोदी*
*दुमका*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण में दुमका के एयरपोर्ट मैदान में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार प्रहार किया| पीएम मोदी ने कहा कि इन्होंने जमीन हड़पने का लिए अपने माता पिता का नाम बदल दिया।
जेएमएम ने आपके थाली का राशन लूटा है,इनको शर्म नहीं आ रही। जल जीवन मिशन में भी इन्होंने भ्रष्टाचार किय। जेएमएम और कांग्रेस वालों के यहां नोटों के पहाड़ पकड़े जा रहे हैं, आप जानते हैं ये पैसा कहां से आ रहा है? ये पैसा आ रहा है शराब के घोटाले से, ये पैसा आ रहा है करोड़ों रुपयों के टेंडर के घोटाले से, ये पैसा आ रहा है खान-खनिज-खनन घोटाले से। उन्होंने कहा कि BJP दलित, वंचित और आदिवासियों के लिए समर्पित है, समर्पण और सेवा भाव से काम करती है।
हमने आदिवासी कल्याण के लिए 4 गुणा से ज्यादा बजट बढ़ाया| हम जनजातीय इलाके में 400 से ज्यादा एकलव्य आवासीय विद्यालय बना रहे हैं। आदिवासी इलाकों में खनिज का पैसा आपके बच्चों के लिए खर्च हो, हमने इसके लिए कानून बनाया। हमारी सरकार भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाती है।उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन एससी-एसटी व ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे रहा है।
इसके पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने संताली भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि सब के प्रणाम,अपना सिनी के प्रणाम, बाबा तिलका मांझी सिदो-कान्हू, फूलों झानो की वीर संथाल भूमि को नमन। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित जनसैलाब ने पक्का कर दिया कि एक बार फिर मोदी सरकार। पीएम ने कहा कि आपकी तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा। मैं विकास के रूप में उस आशीर्वाद को लौटा दूंगा।
पीएम ने कहा कि मोदी के आने से पहले कांग्रेस गरीबों के नाम पर पैसे लुटती थी। मोदी ने आकर सब बंद कर दिया। आज जनता का पैसा जनता के हक में खर्च हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकार ने जिन्हें नहीं पूछा उन्हें हमने पूछा।जो काम 10 साल में हुआ है, अब आगे 5 साल और आगे बढ़ाना है। सरकार बनने के बाद 3 करोड़ और पक्के के मकान बनेंगे। गरीबो को मकान मिलेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेरा एक काम कीजिए, कोई कच्चे मकान में मिले तो उसका नाम पता लिख कर आप मुझे भेज देना और उस परिवार को गारंटी दे देना की जब 3 करोड़ घर बनेगा तो उसे भी हम घर देंगे, मेरे तरफ से उसे गारंटी दे देना।
दुमका के एयरपोर्ट मैदान पीएम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपके घर पर सोलर लगाने के लिए मोदी 75 हज़ार देगा,ताकि आपको बिजली बिल न देना पड़े| इसी सब काम के लिए मोदी को आशीर्वाद चाहिए| वो मोदी को हटा कर घोटाला करना चाहते हैं।
झारखंड में किसी के पास 35 करोड़ तो किसी के पास 300 करोड़ कैश मिलता है, आप उन्हें गरीबो का हक लूटने देगे क्या? जेएमएम कांग्रेस झारखंड को लूट रही है। पीएम ने कहा कि मैं तो देश का प्रधानमंत्री हूं, वहीं मैं 13 सालों तक मुख्यमंत्री रहा लेकिन, मैंने कभी अपनी आंखों से सामने से इतने बड़े नोटों के पहाड़ नहीं देखा था, पहली बार टीवी पर ही इतने बड़े नोटों का पहाड़ देखा।
विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लिए सिर्फ अपना वोटबैंक जरूरी है। उसे आदिवासी समाज के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। जहां-जहां ये लोग सत्ता में आए,आदिवासी समाज और संस्कृति खतरे में पड़ गई। आदिवासियों के खिलाफ इनके हथियार हैं नक्सलवाद, घुसपैठ और तुष्टीकरण। अब झारखंड में एक बड़ा संकट घुसपैठ का हो गया है। हमारा ये संथाल परगना तो बहुत ज्यादा घुसपैठ की चुनौती से जूझ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या तेजी से कम हो रही है और घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है।
आदिवासी बेटियों की सुरक्षा और उनका जीवन खतरे में पड़ गया है। इंडी गठबंधन की देशविरोधी राजनीति का एक खतरनाक फॉर्मूला है, इनका फॉर्मूला है- घोर सांप्रदायिक राजनीति करो, घोर तुष्टीकरण की राजनीति करो, अलगाववादियों को संरक्षण दो, आतंकवादियों का बचाव करो और जो उसका विरोध करे, उस पर हिन्दू-मुसलमान करने का आरोप लगा दो।
