Skip to content

दुमका-भागलपुर मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार ट्रेलर व मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, ट्रेलर में लगी आग,बाइक भी चलकर राख* 

*दुमका-भागलपुर मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार ट्रेलर व मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, ट्रेलर में लगी आग,बाइक भी चलकर राख*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर बडहेत गांव के समीप सोमवार की शाम लगभग 4:00 बजे एक ट्रेलर ने बाइक को कुचल दिया। बाइक ट्रेलर के नीचे काफी दूर तक घिसटती चली गई। सड़क पर बाइक के घर्षण से बाइक में आग लग गई। बाइक की आग ने शीघ्र ही ट्रेलर को भी अपनी चपेट में ले लिया।जिससे ट्रेलर एवं बाइक धू-धू कर जलने लगी। बताते चलें कि घटनास्थल हंसडीहा थाना क्षेत्र में आता है।

दुर्घटना के बाद से बाइक सवार लापता है। ट्रेलर में लगी आग की सूचना आसपास के ग्रामीणों द्वारा हंसडीहा थाना प्रभारी को दी गई। सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई है। फायर ब्रिगेड को भी खबर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर नंबर एन एल 04 डी 8501 रेलवे का सामान लेकर भागलपुर की ओर जा रही थी। ट्रेलर की गति काफी तेज थी। इसी क्रम में बडहेत गांव के समीप पहुंचने पर हंसडीहा की ओर से आ रहे बाइक सवार को आमने-सामने से रौंद डाला।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था मोटर साईकिल को रौंदने के दौरान मोटर साईकिल के सड़क पर घर्षण होने से ट्रेलर में भीषण आग लग गई। जिसके बाद से मोटरसाईकिल चालक लापता है। घटना के बाद हंसडीहा थाने की पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। हंसडीहा थाना प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह के अनुसार घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है।

पता चला है की बाइक सवार व्यक्ति बच गया था तथा वह डरकर भाग गया है।ट्रेलर का चालक भी ट्रेलर छोड़कर भागने में सफल रहा है।पुलिस ने ट्रेलर के इंजन को कटवाकर ट्रेलर से अलग कर दिया था। जिससे इंजन बच गया। ट्रेलर को आग से क्षति पहुंची है जबकि बाइक जलकर पूरी तरह से राख हो गयी है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *