*दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर पिपरा गांव में सड़क किनारे स्थित सूखा कटहल का पेड़ कभी भी हो सकता है धाराशाई*
*सड़क की तरफ झुके पेड़ के गिरने से बड़ी दुर्घटना की अशंका, ग्रामीणों ने प्रशासन से की पेड़ को हटाने की मांग*
*जामा(दुमका)*
*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*
दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर बारा पलासी के नजदीक पिपरा गांव में सड़क किनारे एक बड़ा कटहल पेड़ लगातार बारिश होने से झुकता जा रहा है| जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। पेड़ पिपरा में सड़क किनारे उपेन्दर कुंवर के घर के पास है|
कटहल का सूखा पेड़ सड़क की तरफ झुका हुआ है जो बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। पिपरा गांव के संजय कुंवर, प्रेमनाथ कुंवर, उपेंद्र कुंवर, कंपाउंडर कुंवर, राजेश कुंवर, विपिन बिहारी कुंवर, अरविंद कुंवर कटकी कुंवर सहित अनेकों ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर पेड़ हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों की माने तो पेड़ जानलेवा स्थिति में है कभी भी भविष्य में भारी बरसात के कारण पेड़ गिरने पर वाहन या जान माल का नुकसान पहुंचा सकता है।
