*दुमका पुलिस ने किया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीएसएनएल टावरों में लगे बैट्री चोरी मामले का पर्दाफाश,चार गिरफतार*
*अभियुक्तों के निशानदेही पर बैटरी, किट बॉक्स,मोटरसाइकिल,बोलोरो, स्कॉर्पियो, मोबाइल,तार कटर, ताला तोड़ने वाला सबल,रेंच,स्क्रूड्राइवर सहित अन्य सामान बरामद*
*दुमका*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
दुमका जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार बीएसएनएल टावरों में लगे बैट्री चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार बैटरी चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लगातार हो रही चोरी के मामले को लेकर दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया था।
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि छापेमारी टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर वाहन संख्या जेएच 15 डब्ल्यू 6104 के चालक भोला रजवार, पिता बंधु रजवार, ग्राम खमार थाना चितरा जिला देवघर को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। पूछताछ के क्रम में चालक ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि गोड्डा, देवघर, दुमका के विभिन्न थाना क्षेत्र में बीएसएनएल टावर से बैटरी की चोरी किया करता था, साथ ही चोरी की घटनाओं में संलिप्त अन्य 11 अभियुक्तों का नाम बताया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर चोरी गयी बैटरी, बैटरी का किट बॉक्स एवं घटना में उपयोग किया गया मोटरसाइकिल,बोलोरो, स्कॉर्पियो, मोबाइल,तार कटर, ताला तोड़ने वाला सबल, रेंच, स्क्रूड्राइवर सहित अन्य सामानों को बरामद किया गया। बैटरी चोरी के मामले में भोला रजवार के अलावे राजू अंसारी, किंकर दास दोनों जिला देवघर एवं करमाटांड़ जामताड़ा के एनाउल मियां को गिरफ्तार किया गया।
