*तेज रफ्तार टेम्पो पलटने से वृद्धा पेंशन के लिए सरैयाहाट आएं वृद्ध दंपति की दर्दनाक मौत*
*सरैयाहाट(दुमका)*
*दीपक कुमार की रिपोर्ट*
सरैयाहाट थाना क्षेत्र के हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग पर कोठिया के समीप आज मंगलवार को एक तेज रफ्तार टेम्पो पलटने से वृद्धा पेंशन लेने गए वृद्ध दंपति की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चिकनिया गांव के गांव के रहने वाले 66 वर्षीय जगरनाथ ठाकुर और उनकी पत्नी 62 वर्षीय प्रेमलता देवी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार चिकनिया गांव के रहने वाले वृद्ध दंपति वृद्धा पेंशन के लेने सरैयाहाट आए थे, जहां से अपने घर टेम्पो से लौट रहे थे, तभी कोठिया के समीप पहुंचने पर टेम्पो चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें जगरनाथ ठाकुर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं उनकी पत्नी 62 वर्षीय प्रेमलता देवी को बेहतर ईलाज के लिए देवघर ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई।
घटना को लेकर सरैयाहाट पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बहरहाल टेम्पो चालक की लापरवाही से वृद्ध दम्पति की दर्दनाक मौत हो गई|
