Skip to content

तेजस्विनी परियोजना के अवधि विस्तार को लेकर स्पीकर को सौपा ज्ञापन* 

*तेजस्विनी परियोजना के अवधि विस्तार को लेकर स्पीकर को सौपा ज्ञापन*

 

*स्पीकर ने दिया परियोजना कर्मियों की मांगों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराने का भरोसा*

 

*कुंडहित(जामताड़ा)*

 

*चंचल गिरी की रिपोर्ट*

 

झारखंड राज्य तेजस्विनी कर्मचारी संघ के जामताड़ा ईकाई द्वारा विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रवीन्द्रनाथ महतो के आवास बड़वा पहुंचकर परियोजना अवधि विस्तार एवं मानदेय वृद्धि आदि मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि विगत वर्ष 2019 से राज्य सरकार के झारखंड बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा विश्व बैंक के सहयोग से संचालित महिला सशक्तिकरण की महत्वाकांक्षी योजना तेजस्विनी परियोजना राज्य के 17 जिलों में संचालित थी।

कोरोना के वजह से परियोजना की गतिविधियों पर काफी प्रतिकूल असर पड़ा, जिस वजह से परियोजना तय समय सीमा में लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई| इसके बाद राज्य सरकार द्वारा परियोजना को बंद कर दिया गया। राज्य सरकार के इस निर्णय से राज्य के 17 जिलों में परियोजना के तहत कार्यरत लगभग 10,000 तेजस्विनी कर्मी जिसमें से लगभग 8000 महिलाएं शामिल हैं, पूर्ण रूप से बेरोजगार हो गए हैं। परियोजना कर्मी परियोजना की अवधि विस्तार एवं मानदेय वृद्धि की समस्या को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं।

मौके पर बेरोजगार परियोजना कर्मियों की गंभीर समस्या से अवगत होने के बाद विधानसभाध्यक्ष श्री महतो ने परियोजना कर्मियों की मांगों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराने का भरोसा दिया।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *