*डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के अवतरण दिवस पर सिविल सोसायटी दुमका ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया श्रद्धासुमन अर्पित*
*दुमका*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
आज दिनांक 14 अप्रैल 2025 को मां भारती के वीर सपूत, महान समाज सुधारक, प्रखर बुद्धिजीवी, कानूनविद और अर्थशास्त्री भारतरत्न संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के 135वें अवतरण दिवस पर सिविल सोसायटी दुमका ने अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा के नेतृत्व में दुमका में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
श्रद्धासुमन अर्पण करने वालों में सिविल सोसायटी दुमका के सचिव संदीप कुमार जय बमबम, संयुक्त सचिव अखिलेश झा, कार्यकारिणी सदस्यों में रामाकांत साह,लक्ष्मी नारायण साह,अरुण कुमार सिन्हा,अमन राज,अरुण कुमार गुप्ता,नीलेश कुमार झा मिंटू, मनोज कुमार भालोटिया आदि शामिल थे।
