Skip to content

डॉ प्रवीण कुमार संथालिया ने किया साहेबगंज के 41 वें सिविल सर्जन के रूप में पदभार ग्रहण* 

*डॉ प्रवीण कुमार संथालिया ने किया साहेबगंज के 41 वें सिविल सर्जन के रूप में पदभार ग्रहण*

 

*साहेबगंज*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

डॉ प्रवीण कुमार संथालिया ने शुक्रवार को ज़िला के 41 वें सिविल सर्जन के रूप में पदभार ग्रहण किया। डाॅ संथालिया ने निवर्तमान सीएस डॉ अरविंद कुमार से पदभार लिया। डॉ संथालिया इससे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे।

 

पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डॉ प्रवीण कुमार संथालिया ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं व सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। मौके पर डीएस डॉ रंजन, डॉ किरण माला, डॉ मोहन मुर्मू, डॉ राजेश, डॉ शिवम शर्मा, डीपीएम हिना अरोड़ा वर्णवाल, डीडीएम अमित कच्छप, आईडीएसपी डीडीएम मो तौफ़ीस अहमद, कर्मी अश्विनी कुमार, दिलीप सिंह, मुकेश सिन्हा, सदानंद यादव, चंद्रभूषण, सुधांशु, गोपाल तिवारी, राणा रणविजय, ऋषि, संजय, मंटू सहित अन्य मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *