Skip to content

डॉ अमरेन्द्र यादव ने दिया बाल कल्याण समिति के चैयरपर्सन पद से इस्तीफा* 

*डॉ अमरेन्द्र यादव ने दिया बाल कल्याण समिति के चैयरपर्सन पद से इस्तीफा*

 

*आरजेडी के झारखंड प्रभारी के समक्ष पेश किया जरमुंडी विस से चुनाव लड़ने का दावा;कहा- राजद ही जीत सकती है जरमुंडी विस सीट*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

झारखंड में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ दुमका जिला की एकमात्र सामान्य सीट जरमुंडी में लगातार चुनावी तापमान बढ़ता जा रहा है। महागठबंधन के सीटिंग सीट पर कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसी बीच बाल कल्याण समिति के चैयरपर्सन डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने अपने दूसरे कार्यकाल में समय से पूर्व अपने पद से इस्तीफा देते हुए चुनावी मैदान में भाग्य आजमाने के लिए महागठबंधन के राजद प्रत्याशी के रूप में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

 

राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रदेश कार्यालय रांची में मंगलवार को आयोजित सदस्यता अभियान के शुभारंभ के मौके पर झारखंड के प्रदेश प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव एवं राजद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री सुरेश पासवान के समक्ष महागठबंधन के तहत प्रत्याशी बनाने के लिए डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने अपना दावा पेश कर दिया है। मौके पर प्रदेश प्रभारी ने उन्हें सदस्यता ग्रहण करायी।

प्रदेश प्रधान महासचिव सह पूर्व विधायक गोड्डा को भी सम्बोधित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव सह देवघर जिला प्रभारी डॉ अमरेन्द्र यादव ने कहा कि जरमुंडी से वर्तमान में सीटिंग प्रत्याशी का दल के अंदर की काफी विरोध हो रहा है। जनता के बीच भी उनकी पकड़ ढ़ीली पड़ गई है। क्षेत्र में लगातार उनका विरोध हो रहा है। गठबंधन से प्रत्याशी बनाये जाने पर भी उनकी जीत में हजारों रोड़े है। ऐसी परिस्थिति में जरमुंडी विधानसभा सीट गठबंधन के हाथ से निकल जाने की प्रबल संभावना है।

उन्होंने आगे कहा है कि जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में राजद का मजबूत जनाधार है। यह क्षेत्र पिछड़ा वर्ग बहुल है। इसकी जानकारी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी है। पिछले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के द्वारा जरमुंडी में शानदार चुनावी सभा करने से ही गठबंधन के प्रत्याशी की जीत हुई थी।

जरमुंडी में लालू यादव के हजारों समर्थक है जो लगातार राजद का प्रत्याशी देने की मांग कर रहे है। मौके पर दुमका राजद जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित सहित पूरे प्रदेश के राजद के पदाधिकारी मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *