Skip to content

ठाकुर गंगटी में आयोजित नौ दिवसीय नौ कुण्डीय श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भारी भीड़* 

*ठाकुर गंगटी में आयोजित नौ दिवसीय नौ कुण्डीय श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भारी भीड़*

 

*ठाकुर गंगटी(गोड्डा)*

 

*ठाकुर गंगटी संवाददाता*

 

ठाकुर गंगटी प्रखंड में आयोजित नौ दिवसीय नौ कुण्डीय श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।संध्या आरती में भी श्रद्धालु बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। सुबह आठ से 12:00 और संध्या चार से छह बजे तक यज्ञ मंडप में बने नवों हवन कुंड में नौ जोड़ी यजमान सपत्नीक हवन पूजन कर रहे हैं।यज्ञाचार्य हरेंद्र शास्त्री जी महाराज के आचार्यों पंडितों की टोली बबलू द्विवेदी जी महाराज,पीयूष द्विवेदी जी महाराज,अरविंद पांडे जी महाराज,दीवान जी महाराज द्वारा मंत्र उच्चारण माध्यम से यजमान जोड़ियों से हवन कराया जा रहा है। ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के सभी 16 पंचायतों के विभिन्न गांवों के हजारों श्रद्धालुओं के साथ-साथ पड़ोसी मेहरमा प्रखंड, बोआरीजोर प्रखंड और पड़ोसी जिले साहिबगंज के मंडरो प्रखंड और पड़ोसी राज्य बिहार के पीरपैंती,कहलगांव आदि प्रखंडों के भी विभिन्न गांवों के हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन यज्ञ की परिक्रमा कर रहे हैं और प्रवचन के माध्यम से ज्ञान भी अर्जित कर रहे हैं।

बनारसनाथ धाम से कृपा कर पधारे कथावाचक अजय पाराशर जी महाराज द्वारा बड़े ही मर्मज्ञ कथा के माध्यम से प्रवचन सुनाया जा रहा है। संध्या आरती में भी श्रद्धालु बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। यज्ञ के आयोजक इंटरनेशनल भिखारी बाल संत स्वामी त्यागी जी महाराज स्वयं संध्या आरती और भजन कीर्तन गाते हैं। तरह-तरह की धार्मिक जानकारियां बांट रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं का जीवन सुखमय हो जाए। पिछले 21 पीढ़ी से लेकर आने वाले 21 पीढ़ी तक धन-धन्य हो जाए।

आयोजक स्वामी त्यागी जी महाराज के साथ-साथ यज्ञाचार्य की टोली कथा वाचक की टोली सहित कई वादक यंत्र बजाने वाले जानकार भी काशी बनारसनाथ धाम से ही कृपा कर पधारे हैं| ठाकुर गंगटी में धार्मिक धूम मचाते हुए यहां की धरती को पवित्र बनाकर शत प्रतिशत पुण्य स्थल बनाने में लगे हुए हैं।

इस कार्य में यजमान संजीव ठाकुर,चंदन कुमार झा, विक्रम कुमार ठाकुर, अखंड भारत वैदिक पत्रकार महासंघ नई दिल्ली न्यास के राष्ट्रीय संरक्षक फूलचंद कुमार,राकेश ठाकुर,पवन कुमार शाह,श्निवास झा सहित नौ जोड़ी और मुंशी पंडित,शशांक कुमार ठाकुर,ऋसु कुमार ठाकुर,गोपाल ठाकुर, रंजीत ठाकुर,संजय कुमार ठाकुर,बबलू ठाकुर,रंभा देवी,रंजना देवी,राखी झा सहित ठाकुर गंगटी और निकटवर्ती कई गावों के ग्रामीण दिन-रात सहयोग कर रहे हैं।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *