*टेंपू के टक्कर से महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने की स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग*
*काठीकुंड(दुमका)*
*आगस्टिन हेम्ब्रम की रिपोर्ट*
काठीकुंड थाना क्षेत्र के तेलियाचक बाजार के सुधीर मंडल की पत्नी सुदामा देवी की बीते गुरुवार को तेज़ रफ़्तार टेंपू की चपेट में आने से मौत के बाद सभी ग्रामीणों को आघात पहुंचा हैं। सुदामा देवी की मौत के बाद तेलियाचक बाजार में कन्या विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बैंक पास समेत कई भीड़भाड़ जगह में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग उठ रही है। ग्रामीणों के माने तो स्पीड ब्रेकर लगाने से ऐसी घटनाएं पर लगाम लगाया जा सकता है।
तेलियाचक बाजार में होने वाले साप्ताहिक हाटिया सोमवार और गुरूवार को लगती है, और इसमें प्रखंड के 12 पंचायत के विभिन्न गांवों से ग्रामीणों खरीदारी के लिए हाटिया पहूंचते है। जबकि तेलियाचक बाजार की जनसंख्या करीब सात हजार से अधिक हैं। हाटिया के दिन ग्रामीणों टेंपू से आते हैं और टेंपू चालक ज्यादा से ज्यादा सवारी को ढोने की होड़ में टेंपू बहुत तेज रफ़्तार से चलाते हैं। उस दिन भी साप्ताहिक हाटिया थी और टेंपू चालक ने भीड़भाड़ वाली जगह पर भी अपनी गति को धीमा ना रखकर तेज़ रफ़्तार से चलाया। जिसका ग्रामीणों को पहले से अंदाजा था कि, कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
इस दुर्घटना में एक पति ने पत्नी और तीन बेटे ने मां को खो दिया है। अब ग्रामीण फिर से ऐसी दुर्घटना ना हो इसके लिए स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग कर रहे हैं।
