*टांगा से जानलेवा हमला कर घायल करने वाले 51 वर्षीय सातू हेंब्रम को गोपीकांदर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*
*गोपीकांदर(दुमका)*
*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*
गोपीकांदर थाना क्षेत्र में टांगा से जानलेवा हमला कर अनिल राय को घायल करने वाले 51 वर्षीय सातू हेंब्रम को गोपीकांदर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। घायल 48 वर्षीय अनिल राय गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा पंचायत अंतर्गत गुम्मापहाड़ी गांव का रहने वाला है। वहीं गांव के ही सातू हेंब्रम के साथ पेड़ काटने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि सातू हेंब्रम ने टांगा से अनिल राय के माथे पर प्रहार कर दिया, जिससे अनिल राय बुरी तरह से जख्मी हो गए।
घटना के संबंध में घायल अनिल राय की पत्नी मालोती देवी ने गोपीकांदर थाना पुलिस को लिखित आवेदन दिया था। जिससे गोपीकांदर थाना के थानेदार सुमित कुमार भगत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सातू हेंब्रम को उनके घर गुम्मापहाड़ी से पकड़कर गिरफ्तार कर लिया है।
साथ ही हमले में उपयोग किए गए टांगा को भी बरामद कर लिया है। आगे कारवाई करते हुए आरोपी सातू हेंब्रम को केंद्रीय कारा दुमका जेल भेज दिया गया। वहीं घायल अनिल राय को थाना पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपीकांदर लाया गया, जहा से बेहतर इलाज हेतु दुमका रेफर किया गया हैं।
