Skip to content

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष फ्रांसिस सोरेन के अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय बैठक आहूत* 

*झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष फ्रांसिस सोरेन के अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय बैठक आहूत*

 

*बैठक में गोपीकांदर प्रखंड के सुरजुडीह पंचायत के पंचायत कमेटी का विस्तार*

 

*गोपीकांदर(दुमका)*

 

*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

गोपीकांदर प्रखंड के सुरजुडीह पंचायत अंतर्गत कालीपहाड़ी डुमरी मैदान में बुधवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष फ्रांसिस सोरेन के अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय एक बैठक आहूत की गई। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड उपाध्यक्ष फ्रांसिस सोरेन ने बताया कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के द्वारा संपूर्ण झारखंड में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर पार्टी का विस्तार किया जा रहा है।

दुमका जिला के सभी प्रखंडों में भी जोरो-शोरों पर जेएलकेएम पार्टी का विस्तार किया जा रहा है| इसी के तहत गोपीकांदर प्रखंड के सुरजुडीह पंचायत में आज पंचायत कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें बाली हांसदा को पंचायत अध्यक्ष, मनोज हेंब्रम को पंचायत सचिव, अल्बर्ट सोरेन को पंचायत उपसचिव, एंथोनी मुर्मू को पंचायत कोषाध्यक्ष एवं हरिश्चंद्र हांसदा को पंचायत उप कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस मौके पर जेएलकेएम गोपीकांदर प्रखंड अध्यक्ष मदन राय, प्रखंड सचिव मनोज मुर्मू एवं प्रखंड उपसचिव विनय विल्सन मरांडी के द्वारा नवचयनित पंचायत कमेटी को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर सभी को अपना-अपना कार्यभार सौंपा गया। इस मौके पर फिलिमन हेंब्रम, सोसेन मुर्मू, नायस हेंब्रम, रिफाइल हेंब्रम, सुधीर मरांडी, जुनास किस्कू, सुभाषटीन हांसदा, कालेश्वर मरांडी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

 

 

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *