Skip to content

झारखंड के चाईबासा में दर्दनाक हादसा, घर के पास भूसे के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की मौत* 

*झारखंड के चाईबासा में दर्दनाक हादसा, घर के पास भूसे के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की मौत*

 

*चाईबासा(झारखंड)*

 

*अभिषेक दीक्षित की रिपोर्ट*

 

झारखंड के चाईबासा जिले में एक मकान के पास रखें भूसे के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआई ने संबंधित अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है। बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को एक मकान के पास रखें भूसे के ढेर में आग लग गई। चार मासूम इसकी चपेट में आ गए। बुरी तरह से झुलस जाने की वजह उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

पुलिस के मुताबिक, घटना चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गितिलिपि गांव में पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जब आग लगी तब बच्चे भूसे के ढेर के पास खेल रहे थे। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *