Skip to content

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति गोड्डा ईकाई की ओर से बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन* 

*झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति गोड्डा ईकाई की ओर से बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन*

 

*गोड्डा*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति गोड्डा ईकाई की ओर से पांडूबथान पंचायत के मुरलीडीह गांव स्थित विवाह भवन में बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया| जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार महतो उर्फ मदन महतो के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जेबीकेएसएस के नवनियुक्त जिला कमिटी के पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं से परिचय कराया गया| कार्यक्रम में गोड्डा जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार महतो उर्फ मदन महतो ने बताया कि गोड्डा जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र में अबकी बार जनता ने विकास के लिए मतदान करने का मन बनाया है।

जेबीकेएसएस(जेएलकेएम) पार्टी गोड्डा जिला के तीनों विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगी। चुनाव में जीत मिलने पर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जाएगा एवं युवाओं को यहीं पर रोजगार से जोड़ा जाएगा| जिलाध्यक्ष ने बताया कि गोड्डा में उद्योग का हब होने के बावजूद यहां के युवाओं का पलायन उनके परिवार के लिए भी दुःखदायी होता है।

मौके पर मुख्य रूप नगर अध्यक्ष वेद प्रताप ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, राजेंद्र कुमार महतो, सचिव रविशंकर महतो मुकेश टुडू , संगठन सचिव आनंद महतो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता कुमारी, प्रेमलता देवी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार महतो मीडिया प्रभारी सुनील महतो गुड्डू कुमार , लक्ष्मण महतो , राजेश महतो अख्तर अंसारी, संध्या कुमारी ,आरती देवी एवं सैकड़ो लोग उपस्थित है|

https://emtvlive.in/

 

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *