*जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निर्माणाधीन रिसिविंग-सह-मतगणना केंद्र का निरीक्षण*
*साहेबगंज*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
आगामी विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने रविवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए जा रहे रिसिविंग-सह-मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी में राजमहल, बोरिया, बरहेट के पोस्टल बैलेट व वज्रगृह, सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन, रिसिविंग गैलरी, मीडिया गैलरी एवं को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कपिल कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी विष्णु देव कच्छप,उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, जिरवाबाडी़ थाना प्रभारी पंकज कुमार दुबे उपस्थित थे।
