Skip to content

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया सामग्री कोषांग का निरीक्षण*

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया सामग्री कोषांग का निरीक्षण*

 

*निर्वाचन कार्य से जुड़ी किसी भी सामग्री की चुनाव के दौरान नहीं हो कमी- जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त*

 

*देवघर*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

विधानसभा आम चुनाव, 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज 16.11.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर ने समाहरणालय स्थित डीआरडीए भवन में बनाए गए सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने सामग्री कोषांग में उपलब्ध सभी सामग्रियों की उपलब्धता के अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम चुनाव को लेकर उपलब्ध कराईं गई सामग्री को विधानसभावार निर्धारित मतदान दलों को सामानों के आपूर्ति को लेकर कोषांग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए।

 

इसके अलावे जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त विशाल सागर ने सामग्री कोषांग द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन करते हुए निदेशित किया कि किसी भी प्रकार की सामग्री का चुनाव के दौरान अभाव न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। साथ ही उपायुक्त ने देवघर, सारठ व मधुपुर विधानसभा चुनाव के दौरान उपयोग में आने वाले सामग्रियों के पैंकिंग पर विस्तृत चर्चा करते हुए आपूर्ति किए गए सामग्री को ससमय चयनित स्थल तक पहुंचाने के निर्देश संबंधित कोषांग के अधिकारियों को दिया।

आगे उपायुक्त ने चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मतदान दल को दी जाने वाली सामग्रियों की जांच करते हुए पीठासीन पदाधिकारी की अनुदेश पुस्तिका, इवीएम की अनुदेश पुस्तिका, विभिन्न प्रकार के प्रपत्र, स्टेच्यूररी एवं नन स्टेच्यूररी पैकेट के लिफाफे, मेडिकल किट की दवाईयां, पेन, पिन, अमिट स्याही, मेटल सील, विभिन्न प्रकार के पोस्टर व अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों की गहनता से जांच की गई।

साथ हीं उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी सामग्री किसी मतदान दल को अप्राप्त न हो। मौके पर उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त नवीन कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी एवं सामग्री कोषांग के प्रतिनियुक्त अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *