Skip to content

जिप सदस्य विमान सिंह के प्रयास से 24 घंटा के अंदर कुमीरदहा गांव में लगा 100 केवी ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने की भूरी भूरी प्रशंसा* 

*जिप सदस्य विमान सिंह के प्रयास से 24 घंटा के अंदर कुमीरदहा गांव में लगा 100 केवी ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने की भूरी भूरी प्रशंसा*

 

*रानीश्वर(दुमका)*

 

जिप सदस्य विमान सिंह के अथक प्रयास से गुरुवार को रानीश्वर प्रखंड के कुमीरदहा गांव में 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया| बताते चलें कि बीते बुधवार को करीब 11:00 बजे कुमीरदहा गांव का 100 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था| जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा जिला परिषद सदस्य विमान सिंह को दी गयी | श्री सिंह ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर कुमीरदहा में विधुत आपूर्ति बहाल करा दी| बिजली मिलने से कुमीरदहा के ग्रामीणों ने काफी उत्साह के साथ श्री सिंह की प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद के साथ बधाई दी।

मौके पर श्री सिंह ने कहा कि मैंने पंचायत चुनाव के समय रानीश्वर क्षेत्र के हर गांव की जनता की समस्या में साथ खड़ा रहने का वादा किया था, जो आज निभा रहे हैं और आगे भी अपने क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले रानीश्वर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जल जाने से विधुत आपूर्ति में 5 से 6 महीना का समय लग जाता था, साथ ही ग्रामीणों को पैसे की व्यवस्था भी करनी पड़ती थी| हमारे जिप सदस्य विमान सिंह ने पूरी तत्परता से महज 24 घंटे के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगवाकर विधुत आपूर्ति बहाल करा दी जिसके लिए हम सभी ग्रामीण उनका तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं। अवसर पर बबलू मंडल, गौतम पाल, बापी मंडल, माधव पोल, शोभित लायक, संदीप भंडारी मिशन खैर समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे|

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *