*जामा से झामुमो विधायक डॉ लुईस मरांडी ने किया पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ*
*जामा(दुमका)*
*जामा ब्यूरो*
जिला कमेटी के निर्देशानुसार प्रखंड मुख्यालय जामा चौक पर शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया| जामा विधायक डॉक्टर लुईस मरांडी द्वारा सदस्यता प्रमाण पत्र देकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला कमेटी के प्रस्तावित एवं राज्य कमेटी द्वारा अनुमोदित प्रखंड स्तरीय नव निर्वाचित सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत किया गया।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम में जामा प्रखंड के सभी पंचायत से कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। इस मौके पर सभी पंचायत से आए सेंकड़ों कार्यकर्ता ने सदस्यता ग्रहण किया। विधायक डॉ लुईस मरांडी ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश सोरेन, उपाध्यक्ष निर्मल बेसरा, विभीषण मुर्मू,सचिव गौतम कुमार दर्वे,दिलीप दत्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
