Skip to content

जामा से झामुमो प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने रामगढ़ के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मांगा आशीर्वाद* 

*जामा से झामुमो प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने रामगढ़ के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मांगा आशीर्वाद*

 

*कहा- मुझे एक बार मौका दिजिए जामा विधानसभा को भी दुमका की तरह हर क्षेत्र में बनाया जाएगा अग्रणी*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

जामा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की झामुमो प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने बुधवार को रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के कड़बिंधा बाजार स्थित शिव मंदिर में माथा टेक कर जीत के आशीर्वाद के साथ जनसमपर्क अभियान का शुभारंभ किया। लुईस मरांडी ने कड़बिंधा बाजार सहित ढोलपाथर, कौआम, महुबना, कुसुमडीह, जवारी, फिट कोरिया, दो पहाड़ी, कांजवै, राजा बांध, पुंसिया,भालसुमर तथा रामगढ़ बाजार में गणमान्यजनों, बुद्धिजीवियों, महिलाओं और युवा मतदाताओं से मिलकर जीत का आशीर्वाद मांगा।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा सहित अन्य दल के कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा। जिन्हें डॉ लुईस मरांडी, प्रखंड अध्यक्ष शिवलाल मरांडी, सचिव नंदलाल राउत, सक्रिय कार्यकर्ता छोटेलाल मंडल सहित अन्य ने झामुमो का पट्टा व माला पहनाकर पार्टी मे शामिल कराया। सभी ने झामुमो प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी को भारी मतों से विजयी बनाने का प्रण लिया। मौके पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए डॉ मरांडी ने कहा कि दुमका विधानसभा की जनता ने उन्हें एक बार सेवा करने का मौका दिया था, तो सभी सेक्टर में मेरे द्वारा काम किया गया।

अब जामा विधानसभा क्षेत्र की जनता से अनुरोध करती हूं कि मुझे एक बार मौका दिजिए जामा विधानसभा को भी हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा। मौके प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू, दिवाकर मंडल सुलेमान बास्की, चन्द्रशेखर सोरेन,राजेश गुप्ता, जयप्रकाश अग्रवाल, ललन भगत, परमानंद पंडित,अशोक मंडल, गोपाल साह, राजेश पाल, मदन मंडल, दुर्गा मुर्मू, दशरथ मड़ैया, पंचायत अध्यक्ष उमेश शर्मा, बुद्धिलाल बेसरा, रिंकू मंडल, दीपनारायण मंडल, जयंत मांझी, छोटेलाल बेसरा, संजय राउत, नीरज मंडल, गोपाल, जीतू, महिला मोर्चा की ईलिजाबेथ हेम्ब्रम, सुरूजमुनी हांसदा, नीला मरांडी, मरशीला मरांडी,रोजमेरी मरांडी, शुशांति मुर्मू, लीलमुनी मरांडी सहित कई अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *