*जामा विस सीट से झामुमो प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने जामा प्रखंड के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मांगा आशीर्वाद*
*अभियान के दौरान दर्जनों युवाओं ने भाजप व अन्य पार्टी को छोड़कर थामा झामुमो का दामन*
*आप का आशीर्वाद मिला और हेमंत सोरेन की सरकार बनती है तो जामा में विकास की गंगा बहेगी – डॉ लुईस मरांडी*
*जामा(दुमका)*
*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*
जामा विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के तपसी सिमरा और ढ़ोढली पंचायत के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं से जीत का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान डॉ लुईस मरांडी ने भोदाबदार, लक्ष्मीपुर, सिमरा, पचरुखी, डुबरी, कदेली, कामुडुमरिया, कादरजोरिया, बाबूकदेली, बसजोरा, कुरूम टांड़, सरैया, पिपरा ढ़ोढली, ताराजोरा, दुम्मा,नवाडीह हरिनगोहाल, पथरचपटी आदि दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन देने का आग्रह किया| इस दौरान दर्जनों युवाओं एवं लोगों ने भाजपा एवं अन्य पार्टी छोड़ झामुमो का दामन थामा। गठबंधन प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने सभी को अंगवस्त्र व पट्टा पहनाकर पार्टी में योगदान कराया और स्वागत करते हुए उनके सुख दुख में साथ देने का भरोसा दिलाया।
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ लुइस मरांडी ने आम लोगों से अपील करते हुए विधानसभा चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया और भारी मतों से जिताने की अपील की। कहा कि 20 नवम्बर को मतदान केंद्र जाकर मतदान अवश्य करें और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनाने में सहयोग करे।
इस मौके पर उन्होंने आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले जामा विधानसभा में जो भी विधायक चुने गए हैं उन्होंने विकास नहीं किया। विकास कार्य धरातल पर उतारने में सफल नहीं हुए। यहां आज भी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव दिख रहा है। आज भी जामा की सड़के खराब हैं। ऊबड़ खाबड़ सड़क पर गड्ढे मिलेंगे। विकास कार्य धरातल पर उतरना बाकी है |
लेकिन अगर हमें मौका मिला, आप का आशीर्वाद मिला और हेमंत सोरेन की सरकार बनती है तो गांव में विकास की गंगा बहेगी। बुनियादी सुविधाएं धरातल पर दिखेंगे। कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने गरीबो ,किसानों महिलाओं को लाभ देने का काम किया है। गरीब परिवार की बिजली बिल माफ कर दिया| 200 यूनिट फ्री होने से किसी लाभुक को बिजली बिल नहीं चुकाना पड़ता है। हर महीने महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की 1000 राशि आती है लेकिन अगर दुबारा सरकार बनी तो यह राशि 2500 करने की योजना है।
सावित्री बाई फुलेकिशोरी समृद्धि योजना ,मईया सम्मान योजना धरातल पर उतरने से महिला को सम्मान देने का काम किया है।अबूआ आवास योजना,सर्वजन पेंशन योजना, लोन माफी योजना से ग्रामीणों को राहत मिली है। कहा कि क्षेत्र में बुनियादी ढांचों के अलावे शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल ,रोजगार मुहैया कराएंगे। जिन क्षेत्रों में काम नहीं हुआ है उसे जितने पर पूरा करूंगी ।
इस मौके पर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन, सचिव सत्तार खान , बरुण यादव, दिलीप दत्ता, युवा नेता गौतम दर्वे, बाबुल यादव, विजय कापरी, निर्मल किस्कू, प्रवीण हेंब्रम, बिनोद किस्कू, बुलेश यादव, प्रदीप दर्वे, धनेश्वर दर्वे संजीव कुमार,मंटू यादव,ग्राम प्रधान जगरनाथ मांझी , आशीष कुमार, भागवत मांझी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी।
