*जामा विस सीट पर भाजपा व झामुमो की लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हैं निर्दलीय प्रत्याशी रामकृष्ण हेम्ब्रम*
*दिन में जनसंपर्क अभियान चलाकर व रात में रात्रि चौपाल लगाकर मतदाताओं से मांग रहे हैं आशीर्वाद*
*जामा(दुमका)*
*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*
जामा विधानसभा चुनाव में कई राजनीतिक दलों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इस सीट पर लगातार मुख्य रूप से झामुमो व भाजपा में सीधी टक्कर होती रही है| इस बार झामुमो के बागी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रामकृष्ण हेम्ब्रम भी दांव आजमाने के लिए चुनाव मैदान में उतर गये है और लगातार प्रचार प्रसार करते हुए अपने समर्थकों का कुनबा बड़ा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी रामकृष्ण दिन में गांव गांव घूमकर जहां प्रचार प्रसार कर रहे हैं, वहीं रात में रात्रि चौपाल लगाकर वोटरों को रिझाने में लगे हुए हैं। प्रत्याशी रामकृष्ण हेम्ब्रम से बात करने पर उन्होंने बताया कि झारखंड का निर्माण जिस उद्देश्य से हुआ था वो कहीं धरातल पर दिख नहीं रहा है। युवा बेरोजगार बैठे हैं। मजदूरों का लगातार पलायन हो रहा है, जो गंभीर मुद्दे है। इन सभी बिंदुओं पर कार्य करने की जरूरत है। अगर जनता हमें जामा के विधायक के रूप में चुनती है तो बेरोजगारी एवं पलायन मुख्य मुद्दा होगा। उ
न्होंने शनिवार को खटंगी, जरजोखा, मधुवन, शिकारपुर, मुर्गाबनी आदि गांव का दौरा कर लोगों को अपने समर्थन में वोट देने का आग्रह किया। मौके पर मुखिया मुकेश गृही, सुनीता मरांडी, कमीशन सोरेन, इस्लाम टुडू, चंद्रमोहन हांसदा, उमेश मरांडी, कालीचरण मुर्मू, अजित राय, विजय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
