*जामा थाना क्षेत्र के मुशवाचक के समीप कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी महिला गंभीर रूप से घायल*
*मुआवजा की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने किया दुमका भागलपुर-मुख्य मार्ग को एक घंटे तक जाम*
*जामा थाना प्रभारी अजित कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर हटवाया जाम*
*जामा(दुमका)*
*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*
जामा थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर मुशवाचक के समीप दुमका की ओर से आ रही एक कंटेनर ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को अपने चपेट में ले लिया जिससे महिला गंभीर रूप घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर थाना के पेट्रोलिंग वाहन से भेजकर घायल महिला को फूलो झानू मेडिकल कालेज अस्पताल दुमका में भर्ती कराया।
इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग को मुआवजा के लिए जाम कर दिया। लेकिन जामा थाना पुलिस ने समझा बुझा कर जाम हटा दिया। एक घंटे के लिए जाम की स्थिति बनी रही। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनो को को समझा बूझकर जाम हटवा दिया गया। घायल महिला लकड़ दिवानी गांव कै बतायी जा रही है।
