*जामा थाना क्षेत्र के मुशवाचक के पास तेज रफ्तार हाईवा के चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत*
*आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को सड़क पर रखकर किया दुमका भागलपुर स्टेट हाईवे को जाम*
*जामा(दुमका)*
*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*
जामा थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर मुशवाचक के पास दोपहर करीब 2:00 बजे तेज रफ्तार हाईवा के चपेट में आने से एक 40 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई| युवक की पहचान मुसुवाचक गांव के ही तारकेश्वर मसूप पिता बासुदेव मुसूप के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने मिलकर मृतक के शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन करते हुए दुमका भागलपुर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया है| जिससे वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है और आवाजाही बंद हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही जमा थाना के एस आई राजेंद्र कुमार, कौशलेंद्र शर्मा, एएसआई अजीत फोनागा आदि ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक जाम हटाने में कामयाब नहीं हो सके है।
जामा थाना पुलिस द्वारा स्थानीय नागरिकों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है और जाम स्थल पर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है| लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक के परिजनों को किसी तरह का कोई मुआवजा नहीं दिया गया है और न ही घरवाले को किसी तरह का ठोस आश्वासन दिया गया है। जबकि ग्रामीणों के विरोध के बावजूद ठोकर मारने वाले वाहन को पुलिस ने जप्त कर थाना लाया है| जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है और स्थानीय ग्रामीणों तथा पुलिस के बीच समन्वय स्थापित नहीं होने से चार- पांच घंटे से सड़क जाम लगा हुआ है। ग्रामीण इस बात पर अड़े हुए हैं कि ठोकर मारने वाले वाहन को पहले यहां लाया जाए और प्रशासन के समक्ष बातचीत कर मामले को सुलझाया जाए।
इधर जामा थाना पुलिस और अंचलाधिकारी अशोक बड़ाइक शांतिपूर्वक ढंग से मामले को सुलझाने में जुटे है।अंचलाधिकारी अशोक बड़ाइक ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की बात कही है, साथ ही अबुआ आवास और अन्य सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया है| इसके बाद भी स्थानीय लोग जाम हटाने को तैयार नहीं दिख रहे है। इधर लगभग चार घंटे से अधिक समय तक दुमका भागलपुर सड़क जाम होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
