Skip to content

जामताड़ा के सभी 6 प्रखंड मुख्यालयों में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, राज्य सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी* 

*जामताड़ा के सभी 6 प्रखंड मुख्यालयों में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, राज्य सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी*

 

*जामताड़ा*

 

हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्त क़ानून व्यवस्था, लचर बिजली-पानी व्यवस्था, अवैध बालू-पत्थर कोयला की लूट और बेरोजगारी के विरोध में भाजपा द्वारा जामताड़ा के सभी 6 प्रखंड मुख्यालयों में प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया गया| भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत रेली निकाली गई| इस क्रम में जामताड़ा के नाला, कुंडहित, फतेहपुर, जामताड़ा, नारायणपुर एवं करमाटांड़, प्रखंड परिसर में भाजपा द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया गया एवं रैली निकाली गई। नाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता माधव चन्द्र महतो सहित जिला स्तर तथा प्रखंड स्तर के पार्टी पदाधिकारी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए l नारेबाजी के साथ भाजपाइयों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर आक्रोश प्रदर्शन किया। जिसके बाद प्रखंड कार्यालय के बाहर रैली सभा में तब्दील हो गयी। जहां भाजपा नेताओं ने अपने-अपने वक्तव्य रखे l

 

इस दौरान भाजपा पूर्व प्रत्याशी माधप चन्द्र महतो ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार जितने झूठे वादे कर सत्ता मे आई उनमें से कोई भी वादा पूरा होता नजर नहीं आ रहा। कोयला चोरी चरम पर है। हमने जामताड़ा के नए एसपी से मिलकर तुरंत कोयला चोरी को बंद करने का आग्रह किया। कार्यक्रम प्रभारी रंजित तिवारी ने कहा कि प्रखंड कार्यालय परिसर बिचौलियों का अड्डा बन गया है। जहां हर सरकारी योजना के लिए बिचौलियों से संपर्क कर उन्हें एक मोटी रकम दी जाती है। जिसके बाद ही कोई सरकारी योजना का लाभ किसी लाभूक को मिल पाता है।

भाजपा नेता माधव चन्द्र महतो ने सीधा मंईयां सम्मान योजना पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस योजना का लाभ लेकर हेमंत सोरेन की सरकार बनी आज उस मंईयां का सम्मान झारखंड की हेमंत सोरेन नहीं कर रही है। मंईयां सम्मान योजना की राशि अभी तक सुचारू रूप से हमारी माता बहनों को नहीं दी जा रही| उनके साथ यह छल कपट किया गया है l वक्ताओं ने अपनी बातों को रखने के बाद उपायुक्त के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौपा और अपनी बातों को उनके समक्ष रखा। जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सकारात्मक पहल करते हुए उनकी समस्याओं को तुरंत निष्पादन करने का आश्वासन दिया।

https://www.emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

 

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *