*जमीन विवाद में मार-पीट व गाली-गलौज का आरोप, प्राथमिक दर्ज*
*हंसडीहा(दुमका)*
हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ेत गांव से जमीन विवाद का मामला सामने आया है। मामले को लेकर बढ़ेत गांव की रहने वाली पावो देवी ने हंसडीहा थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही गंगाधर बघोत, नागो बघोत,भीम बघोत, मीरा देवी एवं सदा देवी पर आरोप लगाया है।
पीड़ित पावो देवी ने हंसडीहा पुलिस को बताया कि हमारे पड़ोसी गंगाधर बघोत की जमीन हमारे मकान के पास है| गंगाधर बघोत उक्त जमीन पर मकान निर्माण कर रहा है| गंगाधर के द्वारा हमारे मकान से लगी हमारी जमीन में मकान निर्माण कार्य शुरू किया है जिसके लिए कॉलम खुदाई कर मकान निर्माण किया जा रहा है।
बीते दिन 9 फरवरी 2025 को दिन के करीब 3:00 बजे नागौ बघोत मकान निर्माण कार्य कर रहा था तब मेरे पति ने मकान बनाने से मना किया| इसके बाद आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की।
मामले को लेकर हंसडीहा थाना प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर हंसडीहा थाना कांड संख्या 18/25 दर्ज कराया गया है|पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
