Skip to content

चौकीदार, समाज कल्याण विभाग एवं अन्य सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बैठक आयोजित* 

*चौकीदार, समाज कल्याण विभाग एवं अन्य सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बैठक आयोजित*

 

*नियुक्ति प्रक्रिया में योग्यता,अनुभव और सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों का सख्ती से पालन किया जाए – उपायुक्त*

 

*साहेबगंज*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में बुधवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चौकीदार, समाज कल्याण विभाग एवं अन्य सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर चर्चा हुई। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारू बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में योग्यता, अनुभव और सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों का सख्ती से पालन किया जाए, जिससे पात्र अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके।

इस अवसर पर पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि भर्ती प्रक्रिया में कोई भी अनियमितता न हो और सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच सुनिश्चित की जाए। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई।

मौके पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुशील कुमार मुर्मू उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *