Skip to content

चुनाव जीतकर मंत्री बनने के बाद पहली बार ठाकुर गंगटी पहुंची मंत्री दीपिका पांडे सिंह का जोरदार स्वागत* 

*चुनाव जीतकर मंत्री बनने के बाद पहली बार ठाकुर गंगटी पहुंची मंत्री दीपिका पांडे सिंह का जोरदार स्वागत*

 

*मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया यशोधवाला पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, लोगों की समस्याएं सुन दिया निदान का आश्वासन*

 

*ठाकुर गंगटी(गोड्डा)*

 

*ठाकुर गंगटी संवाददाता*

 

विधानसभा चुनाव जीतने और मंत्री बनने के बाद पहली बार ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र में पहुंची ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। चांदा, पीपलजोरिया, महद जेदबिन साबिदलिया हाफिजिल कुराने करीम ईदगाहटोला अमरपुर,माल मंडरो, बुधवाचक,सिरसा, पारसी चौक मोड़ आदि तमाम जगहों पर ग्रामीणों ने फूल माला व अंग वस्त्र देकर मंत्री को सम्मानित किया। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सर्वप्रथम चांदा ग्राम स्थित यशोधवाला पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया। मौके पर धान बेचने वाले किसान को डेमो चेक भी दिया।

वहां उपस्थित सभी किसानों से कहा कि आप लोग पैक्स के माध्यम से खरीफ व रबी फसल का बीज भी प्राप्त करें और अपने धान की बिक्री भी पैक्स में ही करें, ताकि आपको सरकारी दर के अनुसार धान की अधिक कीमत मिल सकें। ईदगाह टोला हरिनकोल मदरसा में भी उन्होंने शिक्षकों और छात्रों की बातों को सुना।प्लस टू उच्च विद्यालय माल मंडरो में ग्रामीणों,शिक्षकों आदि ने कक्षा और छात्र के आधार पर भवन निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने जल्द भवन निर्माण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही साथ मंडरो प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ विमल देव भगत ने मंडरो प्रखंड कार्यालय का नए तरीके से निर्माण कराने की मांग की।उस पर भी जल्द विचार करने की बात कही।

दीपिका पांडे सिंह ने इंद्रचक गांव में जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। बुधवाचक गांव में मजार पर चादरपोशी की। सिरसा गांव में भी ग्रामीणों से मिलकर उनका हाल-चाल लिया उनकी बातों को भी सुना। प्रचलित परासी चौक मोड़ पर ग्रामीणों के साथ चाय पीकर यह संदेश दिया कि इतनी बड़ी मंत्री बनने के बावजूद भी उनमें कोई बदलाव नहीं है। आज भी वे किसानों, मजदूरों, गरीबों के साथ खड़ी हैं।प्रखंड वासियों को चुनाव जीताने के लिए धन्यवाद दिया। बताया कि आपके द्वारा विधायक बनाने के बाद ही मंत्री बनने का सौभाग्य मिला।कई जगहों पर ग्रामीणों ने अपने-अपने पंचायत, गांव व प्रखंड स्तर पर की समस्या भी बताई। जिस पर ग्रामीण विकास मंत्री ने जल्द निदान करने का आश्वासन दिया।

बताया कि जो भी सड़क जर्जर है या जिस गांव में सड़क नहीं है उस पर जल्द काम किया जाएगा।साथ ही साथ चौकीदार बहाली आदि से संबंधित जो बात उठ रही है उस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों से उस संबंध में बातचीत की जाएगी। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी,प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल, थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह,प्रखंड अध्यक्ष अवधेश ठाकुर, जिला सचिव सुभाष मंडल,रंजन सिंह, मनमीत पोद्दार,मेहरमा प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद,वरिष्ठ नेता शशांक शेखर सिन्हा,शंकर कुमार राम, महागामा के खुशटर हुसैनैन यहीया सिद्धिकी,युवा मोर्चा अध्यक्ष मिस्टर खान, आसिफ इकबाल, अब्दुल खबीर,सफीक अहमद,मुर्तजा अंसारी, संशुल अंसारी,सुखराज, डॉक्टर खलील अहमद, डॉक्टर विमल देव भगत,झामुम नेता शंकर पोद्दार,राजद नेता त्रिभुवन यादव,शहादत हुसैन,खुर्शीद तम्मी, मुख्तार,ईदगाह टोला अमरपुर के प्रधान मौलवी हाफिज शमशेर, प्रधान मौलवी हाफिज मुख्तार,कारी मुस्ताक, हाफिज हाशिम,हाफिज एजाज,हाफिज तस्लीम, हाफिज अब्दुल्ला मास्टर जानबीर,करीम मौलवी सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी 16 पंचायत के विभिन्न गांवों के सैकड़ो कार्यकर्ता, ग्रामीण,किसान,मजदूर, महिला मेहरमा और महगामा प्रखंड क्षेत्र के भी कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *