Skip to content

चिकित्सा पदाधिकारी ने किया मिशन परिवार विकास अभियान के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना* 

*चिकित्सा पदाधिकारी ने किया मिशन परिवार विकास अभियान के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*रिपोर्ट – बजरंग अग्रवाल*

 

रामगढ़ प्रखंड में मिशन परिवार विकास अभियान की औपचारिक रूप से शुरुआत मंगलवार को की गई। अभियान के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम से संबंधित जागरूकता एवं परामर्श के लिए मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रथ को चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सिसली प्रभा हेम्ब्रम ने अन्य चिकित्सा कर्मियों की उपस्थिति में रवाना किया गया।

एनआरएचएम के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अक्षय आनंद ने बताया कि 29.04.2025 से 20.05.2025 तक जागरूकता रथ सारथी ऑन व्हील प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगा। जागरूकता रथ के भ्रमण के लिए विभाग द्वारा माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। जागरूकता रथ प्रतिदिन माइक्रो प्लान के अनुसार विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगा। जागरूकता रथ को रवाना करते समय प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अक्षय आनंद, प्रखंड लेखा प्रबंधक जितेन्द्र कुमार राय , ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के डाटा मैनेजर रौशन कुमार, एएनएम आदरेन लकड़ा सहित कई चिकित्सा कर्मी मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *