*गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गमहरिया पुलिया के पास पिकअप वैन के चपेट में आने से बाईक सवार चाचा-भतीजी घायल*
*गोपीकांदर(दुमका)*
*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*
गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर गमहरिया पुलिया के पास बुधवार को पिकअप वैन के चपेट में आने से बाईक सवार चाचा-भतीजी घायल हो गए। घायल बाईक सवार लखन सोरेन (47) वर्ष धुधापहाड़ी और सिलवानती हांसदा (13) वर्ष जाड़ोपानी के रहने वाले बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलने पर गोपीकांदर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु सीएचसी गोपीकांदर लाया।
जहां चिकित्सकों ने प्रथमिक उपचार कर सिलवानती हांसदा को बेहतर इलाज हेतु फुलों-झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया। बता दें कि सिलवानती हांसदा को सिर और दाहने हाथ पर गंभीर चोट आई है, वही लखन सोरेन आंशिक रूप से घायल बताया जा रहा है। बाईक चालक लखन सोरेन ने बताया कि वह अपनी भतीजी को अपनी हीरो पेशन प्रो बाईक से धुधापहाड़ी से जाड़ोपानी उनके घर पहुंचाने जा रहे थे|
जाने के क्रम में गमहरिया पुलिया के पास पीछे से आ रही पिक-अप वैन ने धक्का मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद भाग रहे जेएच 04 एबी 3598 पिक-अप वैन को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संदेह के तौर पर जप्त कर थाना परिसर में लाकर रखा हैं।
