*गोपीकांदर थाना के सामने थाना प्रभारी रंजीत मंडल के नेतृत्व में चला सघन वाहन जांच अभियान*
*यातायात नियमों का उल्लंघन कर परिवहन कर रहे 32 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना*
*गोपीकांदर(दुमका)*
*गोपीकांदर ब्यूरो*
माननीय न्यायालय व पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार के निर्देशानुसार शनिवार को गोपीकांदर थाना गेट के सामने गोबिंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाइवे पर थाना प्रभारी रंजीत मंडल के नेतृत्व में संघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आवाजाही कर रहे दो पहिया, चार पहिया एवं बड़े वाहनों की सीट बेल्ट, हेलमेट, डिक्की, ड्राईविंग लाईसेंस एवं कागजातों की जांच की गई।
जांच के क्रम में यातायात नियमों का उल्लघंन कर आवागमन कर रहे 34 वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर एसआई धरमल मांझी, भारत भुषण सिंह, संघम पाठक, एएसआई राजन सिंह, ब्रज मोहन सिंह, पाइसिल किस्कू सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद थें।
