जिला जनसंपर्क कार्यालय, गोड्डा
प्रेस विज्ञप्ति संख्या
दिनांक-16/05/2024
◼️ निर्वाची पदाधिकारी 03 गोड्डा लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र सह उपायुक्त गोड्डा श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में नामांकन प्रपत्रों की हुई संवीक्षा
◼️ कुल 29 उम्मीदवारों के नामांकन प्रपत्र की हुई संवीक्षा, 21 उम्मीदवार के नामांकन प्रपत्र संवीक्षा में पाए गए सही
03 गोड्डा लोकसभा आम चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामांकन प्रपत्र की संवीक्षा कल दिनांक 15.05.2024 को निर्वाची पदाधिकारी 03 गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र सह उपायुक्त गोड्डा श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में किया गया।
गोड्डा संसदीय क्षेत्र से कुल 29 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया था।
इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी, 03 गोड्डा लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र सह उपायुक्त गोड्डा श्री जिशान कमर ने बताया कि कुल 29 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र दाखिला किया था।
संवीक्षा में कुल 21 उम्मीदवारों के नामांकन प्रपत्र सही पाए गए।
जिन उम्मीदवारों का नामांकन प्रपत्र रद्द किया गया, उनकी विवरणी इस प्रकार है –
- निलेश कुमार गुप्ता, निर्दलीय
- अजीत कुमार मांझी, निर्दलीय
- पुरुषोत्तम कुमार चौधरी, निर्दलीय
- राजेश झा, निर्दलीय
- कृष्ण मोहन चौबे, निर्दलीय
- किशोर कुमार, निर्दलीय
- नूर हसन, समता पार्टी
- रिंकू कुमार रिंकू, निर्दलीय
शेष रह गए उम्मीदवारों के विवरण इस प्रकार है :–
- निशिकांत दुबे, भारतीय जनता पार्टी
- प्रदीप यादव, इंडियन नेशनल कांग्रेस
- बजरंगी महथा, बहुजन समाज पार्टी
- अनूप कुमार, प्राउटिस्ट ब्लॉक इंडिया
- अरुण कुमार, न्याय धर्म सभा
- कालीपद मुर्मू, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
- कुमारी डिलेश्वरी, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया
- केतन कुमार, राइट टू रिकॉल पार्टी
- ज्ञानेश्वर झा, जागरूक जनता पार्टी
- टिपलाल साह, लोकहित अधिकार पार्टी
- ब्रजकिशोर पंडित, अखिल भारतीय मानवाधिकार विचार मंच पार्टी
- मो० मनसुर अंसारी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
- रामेश्वर मंडल, पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
- सुधाकर राय, समझदार पार्टी
- सूरज कुमार अमन, भागीदारी पार्टी (पी)
- अभिषेक आनंद झा, निर्दलीय
- अरुण मरीक, निर्दलीय
- उदय शंकर खवाड़े, निर्दलीय
- निलेश कुमार गुप्ता, निर्दलीय
- मुकेश कुमार झा, निर्दलीय
- डॉ० के. रंगय्या, निर्दलीय
=======================
#वोट डालने जाना है,अपना फर्ज निभाना है
#वोट करेगा गोड्डा 01जून को
#इस बार दिन भर मतदान
https://emtvlive.in
For any Inquiry or for Advertisements
Contract to EM TV LIVE
