Skip to content

खरौनी बाजार स्थित मनसा मंदिर में कलश और प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से की गई भादों मनसा पूजा* 

*खरौनी बाजार स्थित मनसा मंदिर में कलश और प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से की गई भादों मनसा पूजा*

 

*गोपीकांदर(दुमका)*

 

*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

गोपीकांदर प्रखंड के खरौनी बाजार स्थित मनसा मंदिर में रविवार को कलश और प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से भादों मनसा पूजा की गयी। मनसा पूजा पुजहर दीनबंधु दास के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई। पूजा में ग्रामीण श्रद्धालु की भीड़ उमड़ी। पूजा के बाद आरती कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

पुजहर दीनबंधु दास ने बताया कि खरौनी बाजार में मनसा पूजा काफी पुरानी है करीब पांच सौ वर्षों से उनके दादा व परदादा के दौर से प्रत्येक वर्ष भादों महिना में भादो मनसा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है। इस अवसर पर सहादेव दास, नारायण दास, उत्तम दास, गौतम दास, राजेश दास, तापस दास, राहुल दास, राजा दास सहित सैकड़ों ग्रामीण भक्त मौजूद थें।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *