Skip to content

कुमिरदहा पंचायत के मुखिया खुदीराम मोहली ने हिंदी के साथ बांग्ला में लिखवाया पंचायत भवन का बोर्ड* 

*कुमिरदहा पंचायत के मुखिया खुदीराम मोहली ने हिंदी के साथ बांग्ला में लिखवाया पंचायत भवन का बोर्ड*

 

*रानीश्वर(दुमका)*

 

कुमिरदहा पंचायत के मुखिया खुदीराम मोहली ने शनिवार को पंचायत भवन परिसर की साफ-सफाई, रंगरोगन के साथ पंचायत भवन का नाम हिंदी के साथ बांग्ला में लेखन कराया| बताते चलें कि कुमिरदहा पंचायत के संख्या बहुल आबादी बांग्ला भाषी हैं एवं यहां के आदिवासियों की संपर्क भाषा भी बांग्ला है। राज्य सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में बांग्ला भाषा को दूसरी राज भाषा की स्वीकृति दी है। साथ ही राज्य सरकार के मानव संसाधन विभाग ने संथाल परगना प्रमंडल में बांग्ला, संथाली, खोरठा एवं मालतो भाषा को प्रथम भाषा की स्वीकृति दी हैं। यूथ एसोसिएशन फांर रूरल डेवलपमेंट के अध्यक्ष अनिमेष मंडल ने मुखिया श्री मोहली के पहल की सराहना की है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *