Skip to content

काठीकुंड थाना क्षेत्र के बड़तल्ला पंचायत के पूर्व मुखिया की कुएं में डूबने से मौत* 

*काठीकुंड थाना क्षेत्र के बड़तल्ला पंचायत के पूर्व मुखिया की कुएं में डूबने से मौत*

 

*काठीकुंड(दुमका)*

 

*काठीकुंड ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

काठीकुंड थाना क्षेत्र के बड़तल्ला पंचायत के पूर्व मुखिया योंगा( 60) मुर्म की शुक्रवार को कुएं में डुबने से मौत हो गई। प्रशासन ने शनिवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। मामले में पूर्व मुखिया योंगा मुर्मू के बेटे सुरेश मुर्मू ने बताया कि उनके पिता शुक्रवार के सुबह शौच के लिए निकले थे, लेकिन दिन भर घर वापस नहीं आएं। बाद में बेटे ने काठीकुंड थाना में पिता के लापता होने का सनहा दर्ज कराया।

देर शाम पता चला कि योंगा मुर्म का शव कुंआ में पड़ा है| मृतक के बेटे ने पिता का शव कुएं में डूबे होने की जानकारी थाना प्रशासन को दी। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि, बड़तल्ला गांव के पूर्व मुखिया योगा मुर्मू का शव गांव के ही एक कुआं मे मिला है, जांच चल रही है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *