Skip to content

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 9 तक नामांकन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत* 

*कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 9 तक नामांकन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत*

 

*जामताड़ा*

 

*चंचल गिरी की रिपोर्ट*

 

आज शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 9 तक में नामांकन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा छात्राओं के नामांकन प्रक्रिया आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

 

बैठक में बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में वर्ग 6 में नामांकन हेतु कुल रिक्ति/सीटों 379 के विरुद्ध नामांकन हेतु कुल 818 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से प्रखंड स्तरीय समिति के द्वारा 379 छात्राओं को अनुशंसित किया गया है। उपायुक्त ने अनुशंसित छात्राओं के चयन को लेकर आधार बिंदुओं यथा अनाथ, मातृविहीन, पितृविहीन, सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र, छिजित, दिव्यांग, मानव तस्करी, अध्ययनरत छात्राओं द्वारा चयनित, विद्यालय प्रबंधन समिति/माता पिता समिति/बाल पंजी से चयनित, प्रखंड से दूरी, आदिम जनजाति, एकल/बीपीएल एवं अन्य आधार बिंदुओं पर पृच्छा किया गया। जिसमें बताया गया कि नियमानुसार विभिन्न चयन आधारों छात्राओं के दृष्टिगत छात्राओं की अनुशंसा की गई है। समीक्षा के उपरांत जिला स्तरीय समिति द्वारा सर्वसम्मति से उक्त छात्राओं को अनुशंसित किया गया।

 

मौके पर विधायक प्रतिनिधि परेश यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *