*कल 9 अगस्त को कन्वेंशन सेंटर दुमका में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस*
*रानीश्वर(दुमका)*
*गौतम चटर्जी की रिपोर्ट*
जिला प्रशासन की ओर से कन्वेंशन सेंटर दुमका में समारोह पूर्वक कल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा| संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1994 में 9 अगस्त के दिन को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया हैं। गौरतलब है कि विश्व के 90 देशों में आदिवासी समुदाय के लोग निवास करते हैं। प्रकृति के पुजारी आदिवासियों की 2011 के जनगणना के आधार पर 104 मिलियन आबादी हैं।
सूबे में आदिवासी समुदाय 31 प्रकार के गोष्टी में विभक्त हैं, 31 प्रकार की भाषा बोलते हैं| सभी गोष्टी प्रकृति के पुजारी हैं| यहां के आदिवासी द्रबिड़ीयान एवं आस्ट्रिक श्रेणी के हैं।विश्व के सभी देश के आदिवासियों की जीवन शैली एक जैसी हैं। प्रकृति के पुजारी आदिवासियों की पूजा प्रद्धति सबसे प्राचीन हैं।
