Skip to content

कल 7 जुलाई को कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को दी जाएगी संथाल विद्रोह के समापन के मार्मिक इतिहास की जानकारी* 

*कल 7 जुलाई को कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को दी जाएगी संथाल विद्रोह के समापन के मार्मिक इतिहास की जानकारी*

 

*रानीश्वर(दुमका)*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

संथाल विद्रोह के समापन के मार्मिक इतिहास से जुड़े तथ्यों से आमजनों को अवगत कराने के उद्देश्य से कल रविवार को गोटा भारत सिद्धों कान्हू हूल बैसी, भारत सेवाश्रम संघ दुमका शाखा पाथरा के स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर के सचिव स्वामी नित्यव्रता नंद एवं बांग्ला भाषा व संस्कृति रक्षा समिति झारखंड के संयुक्त सहयोग से दिगुली स्थित संथाल काटा पोखर परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

बैसी के संयोजक डॉ आनंद मोहन सोरेन ने बताया कि रविवार को संसद नलिन सोरेन यहां पहुंचकर संथाल काटा पोखर का परिदर्शन करेंगे एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे| कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को आश्रम के आवासीय विद्यालय में बैठक आयोजित की गई।बैठक में वैसी के संयोजक डॉ आनंद मोहन सोरेन, कोषाध्यक्ष सनातन मुर्मू, गमानियल हांसदा, एक्टिंग प्रेसिडेंट परमेश्वर कुमार हेम्ब्रम, पेटर्न सुलेमान मरांडी, मीडिया प्रभारी, आश्रम के स्वामी नित्यव्रता नंद, प्रधान अध्यापक अभिनंदन मुर्मू, चंदन एवं भाषा समिति के प्रदेश सचिव गौतम चटर्जी मौजूद थे।

बैठक में कल रविवार को आश्रम से संथाल काटा पोखर तक जनजागरण को लेकर पद यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही उस पोखर परिसर में विद्रोह में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *