Skip to content

कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच 172 साइकिलों का वितरण* 

*कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच 172 साइकिलों का वितरण*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*बजरंग अग्रवाल की रिपोर्ट*

 

मंगलवार को रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच 172 साइकिलों का वितरण किया गया।साइकिल प्राप्त करने वालों में यूएमएस कुशडीहा, कुशबन्ना, ढोल पाथर, कोआम, बासदुमा, कुला पाथर, कुप्पी, औडतारा, मिलन पहाडी, जियापानी एवं ठाडी सी तथा मध्य विद्यालय खुटहन के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। बताते चलें कि 89 छात्र तथा 83 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को 176 छात्र छात्रों के बीच साइकिल का वितरण होना था। किंतु चार छात्रों के अनुपस्थित रहने के कारण 172 छात्र-छात्राओं के बीच ही साइकिल का वितरण हो पाया। ये साइकिलें शैक्षणिक सत्र 2024–2025 के लिए वितरित की गई हैं। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2024–2025 में रामगढ़ प्रखंड के 2046 छात्र-छात्राओं को विभाग द्वारा साइकिल दिया जाना है। जिनमें से 1000 तथा 1046 छात्राओं को साइकिल दी जा चुकी है। शेष 645 छात्र-छात्राओं के बीच शीघ्र ही साइकिलों का वितरण कर दिया जाएगा।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *