*ए जे सी दौला पुंसिया की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न*
*प्रतियोगिता के फाइनल में कदम टोला भुसकीबाडी की टीम नें मरांडी स्टार जमाय टोला को हराकर किया ट्राफी पर कब्जा*
*विजेता टीम को 20 हजार, उपविजेता को 15 हजार एवं तीसरा व चौथा स्थान पाने वाली टीम को 6000- 6000 रु देकर किया गया सम्मानित*
*रामगढ़(दुमका)*
रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत ए सी जे दौला पुंसिया क्लब के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ समापन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि झामुमो के केन्द्रीय समिति सदस्य छोटेलाल मंडल, पंचायत अध्यक्ष बुदाय मरांडी, अमडापहाडी पंचायत अध्यक्ष बाबुराम हेम्बरम ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त करते हुए संयुक्त रूप से किया। फाइनल मैंच कदम टोला भुसकीबाडी बनाम मरांडी स्टार जमाय टीम के बीच खेला गया।
मैदानी खेल में दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर रही| काफी रोमांचक मुकाबले में कदम टोला भुसकीबाडी की टीम नें पेनल्टी शूटआउट के जरिए 4-3 गोल से मरांडी स्टार जमाय टोला टीम को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया। जबकि मरांडी स्टार जमाय टोला टीम को द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर डी के एस वाई पथरिया एवं चतुर्थ स्थान जनूम बाहा बगान की टीम रही। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कदम टोला भुसकीबाडी की टीम को 20 हजार रुपया केन्द्रीय समिति सदस्य छोटेलाल मंडल के द्वारा दिया गया द्वितीय स्थान पर रही मरांडी स्टार जमाय टीम को 15 हजार रुपया पंचायत अध्यक्ष बुदाय मराण्डी एवं बाबुराम हेम्ब्रम के हाथों संयुक्त रूप से दिया गया। तीसरे एवं चतुर्थ स्थान पर रहने वाली दोनों टीमों को 6000– 6000 रुपए नगद राशि देकर ब्रहमदेव मंडल एवं रूपन हेम्ब्रम के हाथों पुरस्कृत किया गया। मौके पर कमिटि के राकेश सोरेन बैजनाथ मराण्डी जारमेन हेम्ब्रम के अलावे हजारो दर्शक मैदान के चारो ओर उपस्थित थे।
