Skip to content

एससी एसटी वर्ग में वर्गीकरण के आदेश एवं क्रीमी लेयर को आरक्षण से वंचित करने के विरोध में आहूत भारत बंद दुमका में असरदार* 

*एससी एसटी वर्ग में वर्गीकरण के आदेश एवं क्रीमी लेयर को आरक्षण से वंचित करने के विरोध में आहूत भारत बंद दुमका में असरदार*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी वर्ग में वर्गीकरण के आदेश और क्रीमी लेयर को आरक्षण ना देने के विरोध में आहूत भारत बंद का सूबे की उपराजधानी दुमका में ब्यापक असर देखने को मिला|

बंद के मद्देनजर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता सुबह से ही सड़क पर उतर गये| जिला मुख्यालय दुमका समेत सभी प्रखंडों में दुकान, बाजार एवं सार्वजनिक सेवाएं पूरी तरह ठप रही| इस बंद के समर्थन में दुमका जिला राजद ने भी अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

 

राजद जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित ने बंद के समर्थन में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के संवैधानिक अधिकारों का हनन होगा,क्योंकि यह पहले से लागू आरक्षण में विशेष आरक्षण है| दुमका जिला राजद इस कानून का कड़ा विरोध करता है। प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति बाबूराम हसदाँ ने कहा कि इस कानून से आरक्षण व्यवस्था के मौलिक सिद्धांतों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है| दलित आदिवासी ओबीसी समूह देशव्यापी बंदी कर इस काला कानून को रद्द करने की मांग करते हैं।

अनुमंडल अध्यक्ष जितेश कुमार दास ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी के भीतर अप श्रेणियां बनाने की अनुमति दी गई है, यह फैसला देश भर में विवाद का कारण बन गया है।

इस बंदी में जिला उपाध्यक्ष संतोष मंडल, सुबोध यादव, हाबू यादव, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष राजेश रंजन यादव, रामसुंदर पंडित, हराधन पंडित, अनिल पंडित सहिद मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *