*एक लाख का इनामी गैंगस्टर असद मुठभेड़ में ढेर, सुबह-सुबह तड़तड़ाई गोलियां; यूपी समेत अन्य कई राज्यों में थी तलाश*
*लखनऊ*
*शाहरुख खान की रिपोर्ट*
मथुरा में पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर के मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसकी यूपी के साथ ही राजस्थान, जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों तलाश थी। शातिर पर तीन दर्जन से अधिक हत्या और डकैती के मामले दर्ज थे।
लिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने बताया कि मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में आरोपी फाति उर्फ असद को गोली लगी है। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीजीपी ने बताया कि फाति छैमार गिरोह का सरगना था और उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में लूट, डकैती और हत्या के तीन दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था। संगठित अपराध के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई में उसकी मौत को एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।
