*उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में सिंचाई अंचल संख्या-1, बरहेट अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित*
*साहेबगंज*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में गुरुवार को सिंचाई अंचल संख्या-1, बरहेट के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में गुमानी बैराज योजना समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने गुमानी बैराज योजना के तहत सैडल डाइक के बाएं छोर से मोरंग नदी तक बाएं एफ्लक्स बंड/पोंडिंग बंड के निर्माण कार्य, दाएं एवं बाएं एफ्लक्स बंड पर पीसीसी सड़क निर्माण और बरमसिया गांव के पास भूमि अधिग्रहण कार्यों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने बरहेट ब्लॉक के सरजामघुटू, कुशमा लखनटोला, हाटपारा समेत अन्य स्थानों पर कटाव निरोधक कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
उपायुक्त ने सभी योजनाओं को समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरती जाए और भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्यों में तेजी लाई जाए। बैठक में कार्यपालक अभियंता प्रेम कुमार सोरेन सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
