Skip to content

उपायुक्त ने की विभिन्न प्रखंडों में आयोजित जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों व उसके निष्पादन की समीक्षा* 

*उपायुक्त ने की विभिन्न प्रखंडों में आयोजित जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों व उसके निष्पादन की समीक्षा*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न प्रखंडों में आयोजित जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों व उसके निष्पादन की समीक्षा की।

 

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रखंडों में आयोजित होने वाले जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का मिशन मोड में निष्पादन करने का निदेश दिया। कहा कि आवेदनों को लंबित नहीं रखा जाय। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित सरकार के अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों को निश्चित रूप से मिले इसे सुनिश्चित करें। जानकारी दी गयी कि कई लाभुकों की आयु राशन कार्ड तथा आधार कार्ड में भिन्न होने के कारण योजनाओं का लाभ देने में कठिनाई हो रही है, इस संबंध में उपायुक्त ने आवश्यक निदेश दिए।

 

इस दौरान उन्होंने निदान में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को नियमानुसार जल्द से जल्द अपने विभाग से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निदेश दिया है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *