Skip to content

उपायुक्त ने किया साइंस सेंटर, इनडोर स्टेडियम सोलर लाइट व अफेरेसिस मशीन का उद्घाटन* 

*उपायुक्त ने किया साइंस सेंटर, इनडोर स्टेडियम सोलर लाइट व अफेरेसिस मशीन का उद्घाटन*

 

*साहेबगंज*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

उपायुक्त हेमंत सती ने आज शुक्रवार को जिला के सिद्धो-कान्हू स्टेडियम के पास स्थित नवनिर्मित साइंस सेंटर का उद्घाटन किया। इस सेंटर के माध्यम से जिले के विद्यार्थियों और आम नागरिकों को विज्ञान और तकनीक के प्रति जागरूक किया जाएगा।

 

इसके बाद उपायुक्त ने इनडोर स्टेडियम में सौर ऊर्जा से संचालित सोलर लाइट का भी उद्घाटन किया। सोलर लाइट के लगने से स्टेडियम में ऊर्जा की बचत होगी और पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद मिलेगी।

वहीं साहिबगंज सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में अत्याधुनिक अफेरेसिस मशीन स्थापित की गई है,जिसका उपायुक्त ने उद्घाटन किया। यह मशीन डेंगू, मलेरिया, थैलेसीमिया, ल्यूकेमिया और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी। अफेरेसिस तकनीक के माध्यम से रक्त से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और अन्य आवश्यक रक्त अवयवों को अलग किया जा सकेगा।

 

उपायुक्त ने कहा कि अफेरेसिस मशीन के आने से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिक उन्नत होंगी। साथ ही, सुरक्षित और कुशल रक्तदान संभव होगा, जिससे मरीजों को समय पर जीवनरक्षक उपचार मिल सकेगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी, चिकित्सक और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे आगामी 1 मार्च को सदर अस्पताल साहेबगंज में लगने वाले ब्लड डोनेशन कैंप में आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान कर इस सेवा में योगदान दें।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *