Skip to content

उपायुक्त ने किया शिल्पग्राम में जारी डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण* 

*उपायुक्त ने किया शिल्पग्राम में जारी डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण*

 

*देवघर*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने शनिवार को शिल्पग्राम में जारी डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि 14 करोड़ 98 लाख 92 हजार रुपये की लागत से शिल्पग्राम देवघर में डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। उपायुक्त ने साइंस लाइब्रेरी के लिए जो बिल्डिंग पूर्व से बनी हुई है, जर्जर अवस्था में है, उसका रिनोवेशन कार्यो का निरीक्षण किया।

 

इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर में बच्चों की सुविधा के अनुरूप फन साइंस गैलरी इन्फिनिटी वेल, प्रैक्सिनोस्कोप, कैलीडोस्कोप, पाइथागोरस प्रमेय, पिन हॉल कैमरा के अलावा साइंस पार्क, रोलर कोस्टर, टेलीस्कोप, इनोवेशन हब आदि होंगे। साथ ही उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से साइंस सेंटर का निर्माण कराया जायेगा। डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर के जरिये विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने वैज्ञानिक ज्ञान का अधिकतम उपयोग करने में सहायता मिलेगी। साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह कारगर भी साबित होगा। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शिल्पग्राम परिसर में मेन बिल्डिंग, टॉयलेट ब्लॉक, भवनों का जीर्णोद्धार, सड़क, पाथवे, पार्किंग, गॉर्ड रूम, प्लांटेशन, बच्चों के खेलने की सुविधा, विद्युतीकरण, फर्नीचर व सिविटीवी कैमरा की सुविधा से जुड़े कार्यों को तय समय अनुसार पूर्ण करने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया।

 

इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, भवन निर्माण निगम कार्यपालक अभियंता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व अभियंता आदि उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *