*उपायुक्त ने किया बोरियों प्रखंड के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर व उ०म० विधालय पथरघट्टा का औचक निरीक्षण*
*साहेबगंज*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती के ने शनिवार को बोरियों प्रखंड के पहाड़पुर बोरियों आयुष्मान आरोग्य मंदिर,आयुष्मान आरोग्य मंदिर राम पुर एवं उत्क्रमित मध्य विधालय पथरघट्टा का औचक निरीक्षण किया ।
पहाड़पुर बोरियों आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण के क्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बहुत ही दयनीय स्थिति में पाया गया। आरोग्य मंदिर में साफ-सफाई, पानी, शौचालय जैसी मुलभूत सुविधाओं की कमी पाई गई। प्रतिनियुक्त ANM के द्वारा बताया गया कि आरोग्य मंदिर में कोई भी CHO प्रतिनियुक्ति नहीं है| उपायुक्त ने बोरियों MOIC को आरोग्य मंदिर में CHO को प्रतिनियुक्त करने हेतु निर्देशित किया, साथ ही संबंधित क्षेत्र के प्रधान मुखिया, पंचायत सचिव को अपने कार्यालय में उपस्थित होने को कहा। आयुष्मान प्रसव गृह केन्द्र ग्राम जिरूल का निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा प्रसव कक्ष का जायजा लिया गया । ANM के द्वारा आयुष्मान प्रसव गृह केन्द्र में विभिन्न उपकरणों से उपायुक्त को अवगत कराया गया जो अधिक महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने सभी उपकरणों को जल्द ही उपलब्ध कराने हेतु सिविल सर्जन को पत्र प्रेषित करने हेतु कहा।
उ०म० विधालय पथरघट्टा, उ०म० विद्यालय शहरपुर का निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा बच्चों की उपस्थिति, बच्चों को दी जा रही भोजन की गुणवत्ता, साफ- सफाई , को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त के द्वारा बोरियों प्रखंड के देव पहाड़ क्षेत्र के पहाड़िया गांव कुशताढ़ का निरीक्षण किया । वहां उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के द्वारा निर्मित किए गए जल आपूर्ति कार्यों का जायजा लिया। वहीं मुखिया द्वारा बताया गया कि बनाए गए जल मीनार की मरम्मती कराना आवश्यक है। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए संबंधित पंचायत सचिव को 15 वीं वित्त की राशि से मरम्मती का कार्य पूर्ण करने को कहा ।
पहाड़िया कल्याण दिवाकालिन प्राथमिक विद्यालय बोरियो का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त विद्यालय कि भैतिक स्थिति के सुधार हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
