Skip to content

उपायुक्त ने किया काठीकुंड एवं गोपीकांदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण* 

*उपायुक्त ने किया काठीकुंड एवं गोपीकांदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने बुधवार को गोपीकांदर एवं काठीकुंड प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड व अंचल के कई अभिलेखों का अवलोकन कर सभी अभिलेखों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी से योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी ली।

 

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने गोपीकांदर प्रखंड कार्यालय में आमजनों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी विभिन्न शिकायतों व कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों कहा कि सभी योग्य लाभुकों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य करें। और किसी भी प्रकार के प्राप्त आवेदनों का त्वरित गति से निष्पादन करें। मौके पर संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *