Skip to content

उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित* 

*उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित*

 

*15 वीं वित्त आयोग की राशि से चापाकल एवं जलमीनार की रिपेयरिंग कराने का निर्देश*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में सबसे पहले विभिन्न विभागों के कल्याणकारी योजनाओं के अधतन स्थिति की समीक्षा की गयी एवं पदाधिकारियों को कई आवश्यक निदेश दिये गए।

 

बैठक में उपायुक्त ने मनरेगा की समीक्षा करते हुए निदेश दिया कि बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत जिन कूप का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है उनका अविलंब भुगतान सुनिश्चित करें। मनरेगा के तहत पूर्ण हो चुके आंगनबाड़ी केंद्रों का हैंडओवर जल्द से जल्द किया जाय| साथ ही वैसे सभी आंगनबाड़ी केंद्र जिनका निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है,को चिन्हित करते हुए मिशन मोड में पूरा करें। उन्होंने कहा कि 2021-22 के सभी पुरानी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।बैठक में उपायुक्त ने कहा कि मनरेगा से 230 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाना है। निदेश दिया कि बीडीओ, सीओ तथा सीडीपीओ समन्वय स्थापित करते हुए स्थान चिन्हित करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

 

जेएसएलपीएस की समीक्षा करते हुए उन्होंने निदेश दिया कि विभिन्न बैंकों में लंबित क्रेडिट लिंकेज के आवेदनों की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाय। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सूची प्राप्त कर बैंकों में लंबित क्रेडिट लिंकेज से संबंधित आवेदनों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवेदनों का निष्पादन कराना सुनिश्चित करें।उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय से समन्वय स्थापित करते हुए भीड़ भाड़ वाले जगह पर जेएसएलपीएस के द्वारा दीदी का ढाबा खोला जाय।

उपायुक्त ने कहा कि 15 वीं वित्त आयोग की राशि से चापाकल एवं जलमीनार की रिपेयरिंग करायी जाय। अपने प्रखंड में खराब पड़े चापाकल, जलमीनार की सूची प्राप्त कर प्राथमिकता के आधार पर 15 वीं वित्त आयोग की राशि से उक्त का मरम्मती का कार्य किया जाय ताकि आमजनों को पेयजल की समस्या नहीं हो।

 

पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने निदेश दिया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त लक्ष्य को पूरा करें। कहा कि शेड निर्माण में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो इसे सुनिश्चित करें।

इस दौरान उन्होंने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण व किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा कर आवश्यक निदेश दिए।

आपूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने आधार सीडिंग के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निदेश दिया। कहा कि राशन का वितरण ससमय एवं सही मात्रा में हो इसे सुनिश्चित करें। 6 माह तक अगर किसी व्यक्ति ने राशन का उठाव नहीं किया है तो ऐसे लाभुकों को चिन्हित करते हुए उनका नाम डिलीट किया जाय। ऑफलाइन वितरित किये गए राशन का ऑनलाइन निश्चित रूप से किया जाय। उन्होंने कहा कि डाकिया योजना का राशन लाभुकों के घर तक पहुँचाया जाय, साथ ही उक्त योजना के शत प्रतिशत लाभुकों को राशन ससमय मिले इसे सुनिश्चित करें। धोती साड़ी वितरण योजना के शत प्रतिशत लाभुकों को योजना का लाभ मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाय।

 

समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने निदेश दिया कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभुकों को चिन्हित करते हुए योजना का लाभ दिया जाय। एक भी योग्य लाभुक वंचित नहीं रहे इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार के किसी भी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ दिलाने के लिए अगर किसी के भी द्वारा पैसे की उगाही की जाती है तो ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाय।

सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का वेरिफिकेशन करा लें। साथ ही लाभुकों के आधार सीडिंग का कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण किया जाय।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी सप्ताह में 3 दिन क्षेत्र का भ्रमण करें एवं भ्रमण से संबंधित प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड स्तर पर नियमित रूप से सभी विभागों के साथ बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करें। साथ ही वैसी सभी समस्या जिनका निराकरण प्रखंड स्तर पर नहीं किया जा सकता है उन समस्याओं को मुख्यालय स्तर पर अग्रसारित करें, ताकि अविलंब उक्त समस्या को दूर किया जा सके।

कल्याण के विभाग के प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने छात्रवृत्ति का लाभ सभी योग्य छात्रों को देने का निदेश दिया है। उन्होंने शिक्षा विभाग को भी इस संबंध में आवश्यक निदेश दिया है।

 

उपायुक्त ने कहा कि अंचल अधिकारी कैम्प लगाकर वन पट्टा से संबंधित आवेदन प्राप्त करें एवं योग्य आवेदनों को वेरीफाई करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु वन विभाग को भेजने का कार्य करें ताकि लाभुकों को वन पट्टा आवंटित किया जा सके। उन्होंने कहा कि निबंधन कैम्प लगाकर सिदो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन करें, साथ ही उन्होंने सभी निर्माणाधीन स्टेडियम को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निदेश दिया।

 

पेयजल विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने हर घर जल सर्टिफिकेशन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक में सभी बीडीओ, सीओ एवं जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *