*उत्पाद विभाग की सिपाही दौड़ में पलामू गए ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के रूंजी ग्राम निवासी प्रदीप कुमार साह की मौत*
*पीड़ित माता-पिता सहित अन्य स्वजनों ने सरकार से की उचित मुआवजा सहित अन्य सुविधाओं की मांग*
*दिवंगत युवक प्रदीप कुमार साह के कंधे पर था बुजुर्ग माता-पिता के भरण पोषण का भार*
*ठाकुर गंगटी (गोड्डा)*
*ठाकुर गंगटी संवाददाता*
उत्पाद विभाग की सिपाही दौड़ में पलामू गए ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के रूंजी ग्राम निवासी प्रदीप कुमार साह की मौत हो गई।जानकारों के अनुसार दौड़ पूरी कर कुछ समय बैठने के बाद युवक प्रदीप कुमार साह की हालत बिगड़ने लगी। वह शौच गया और उल्टी करने के बाद बेहोश हो गया। एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। पलामू में ही आज शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम तक घर पंहुचने की उम्मीद है।
प्रदीप कुमार साह काफी गरीब परिवार का युवक था।चार भाई में से प्रदीप कुमार साह सबसे छोटा था| तीनों बड़े भाई मजदूरी पर किसी प्रकार परिवार बच्चों का भरण पोषण करते हैं। प्रदीप कुमार साह खुद मजदूरी और हल्के तौर पर छोटे खरीद बिक्री कर माता-पिता का सहयोग किया करते थे। बुजुर्ग माता-पिता के भरण पोषण का पूरा भार प्रदीप कुमार शाह के कंधे पर ही था| अब माता-पिता के सामने विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता सहित अन्य स्वजनों ने सरकार से उचित मुआवजा सहित अन्य सुविधा की मांग की है।
